मुख्य सचिव का आदेश यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को संपत्ति का ब्योरा देने पर ही मिलेगा जनवरी का वेतन | Property Online 2026

मुख्य सचिव का आदेश यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को संपत्ति का ब्योरा देने पर ही मिलेगा जनवरी का वेतन | Property Online 2026

लखनऊ। यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। जिनका यह ब्योरा पोर्टल पर अपलोड होगा, उन्हें ही फरवरी में जनवरी माह का देय वेतन मिलेगा। इस बारे में मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

प्रदेश में वर्तमान में 8.91 लाख राज्य कर्मचारी व अधिकारी हैं। इन्हें हर साल 1-31 जनवरी के बीच अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होता है। अभी तक 5 प्रतिशत से भी कम कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है। जारी शासनादेश में कहा गया है कि निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपत्ति का ब्योरा दिया जाए। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने